दुदही (कुशीनगर)। दुर्गा पूजा के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय पचरुखिया में कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश और बिहार के कई पहलवानों ने अपने दांव आजमाए। बिहार के प्रमोद पहलवान का कोई जोड़ी नहीं मिला। ग्राम प्रधान रमाकांत प्रसाद और सामाजिक कार्यकर्ता उमाकांत गुप्ता सहित वाजिद अली ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती आरंभ कराया। पहली कुश्ती अख़्तर पचरुखिया और दिनेश बरवा के बीच हुई, जिसमें अख़्तर विजेता रहे।
दूसरी कुश्ती उमेश यादव राजवटिया और पप्पू यादव बरवा के बीच हुई, जिसमें पप्पू विजेता रहे। तीसरी कुश्ती में अडरौना के संदीप ने घुसरी के पंचानंद को हराया। बिहार के भिदारी दशरथ और मंसाछापर के जितेंद्र के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर रही। पांचवा मुकाबला रत्नेश बरवा और मुटुर मदरहवा के बीच हुआ, जिसमें विजेता रत्नेश रहे। अगली कुश्ती में मंतोष बरवा ने राजेश यादव बगहा को धूल चटाई। गौतम सिंह मधुबनी और सतेंद्र कुमार सेमरिया के बीच हुई कुश्ती भी बराबरी पर रही। अंतिम कुश्ती उत्तम यादव मदरहवा और सतेंद्र सेमरिया के बीच हुई, जो बराबरी पर खत्म हुई।
इस दौरान शिवजी शाह, लक्ष्मी गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता, अलहम, भुआल, अजय गुप्ता, हरिद्वार, हरिश्चंद्र, राधे गुप्ता, श्यामलाल गुप्ता, रामबली, केशव गुप्ता, कपिलदेव, उस्मान, महातम और गजाधर तिवारी मौजूद थे।