फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। रामकोला-कप्तानगंज मार्ग के बगहा खुर्द स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया के पास शनिवार को चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में कार सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज कप्तानगंज सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के नोनिया पट्टी निवासी 22 वर्षीय फैजल और छावनी मुहल्ला निवासी 23 वर्षीय स्नेहिल गुप्ता शनिवार को दोपहर में कार से महराजगंज जा रहे थे। रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर बगहा खुर्द के पास क्षतिग्रस्त पुलिया पर इनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई। सड़क से उतरी कार सीधे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में फैजल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्नेहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख मौके पर पहुंचे लोगों ने स्नेहिल को कप्तानगंज सीएचसी भेजा। हादसे की जानकारी होने पर एसडीएम कप्तानगंज त्रिभुवन ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घटनास्थल पर मौजूद सिंहासन, अशोक, पारस , विनोद, सदानंद आदि ने बताया कि इस क्षतिग्रस्त पुलिया पर पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें