फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक कीमत लेकर राशन कम देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही (कुशीनगर)। क्षेत्र के शाहपुर खलवापट्टी गांव के कार्डधारकों ने कोटेदार पर राशन समय से न देने का आरोप लगाते हुए सोमवार को सुबह से धरना दिया। ये लोग कोटेदार के खिलाफ नारे लगा रहे थे। बाद में पूर्ति निरीक्षक की तरफ से आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

शाहपुर खलवापट्टी गांव के कार्डधारक सोमवार को सुबह दस बजे कोटेदार के घर राशन के लिए पहुंचे। उनके साथ ग्राम प्रधान के पति ओमप्रकाश चौहान भी पहुंचे। लोगों की भीड़ अपने घर की तरफ आते देख कोटेदार वहां से कहीं और चला गया।
इस पर नाराज होकर इन लोगों ने कोटेदार के खिलाफ उसके दरवाजे पर ही धरना शुरू कर दिया। कार्डधारक कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे। कार्डधारकों का कहना था कि कोटेदार किसी माह में समय पर राशन वितरण नहीं करता है। कभी कभी किसी माह का पात्र गृहस्थी का राशन गायब कर देता है। अंत्योदय कार्डधारकों को अधिक रुपये लेकर कम राशन देता है। शिकायत करने पर झगड़ा करने पर उतारू हो जाता है।
विज्ञापन

इसकी सूचना एसडीएम और पूर्ति निरीक्षक को फोन पर दी गई। उसके बाद पूर्ति निरीक्षक की तरफ से जांच कराकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देने पर दिन के करीब दो बजे धरना समाप्त हुआ। धरना में उमेश, सुभाष, कैलाश, संतोष, रामबेलास, कमल, सत्यनारायण, शंभू, बहारन, रामदेव, तेतरी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक विजय राय का कहना था कि सूचना मिली है। कोटेदार की शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें