फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विद्यार्थियों समेत 1505 दर्शकों ने ऐतिहासिक कलाकृतियां देखीं

विज्ञापन
राजकीय बौद्ध संग्रहालय को महात्मा बुद्ध की कैनवास पेंटिंग भेंट करते सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल बोर
विज्ञापन
-राजकीय बौद्ध संग्रहालय में चल रही महात्मा गांधी सज संबंधित छायाचित्र प्रदर्शनी
विज्ञापन

- यूपी और बिहार के स्कूली बच्चों से दिन भर बनी रही चहल-पहल

संवाद न्यूज एजेंसी
पकवा इनार। राजकीय बौद्ध संग्रहालय में रविवार को 11 विद्यालयों के 1505 छात्र-छात्राओं समेत अन्य लोगों ने कला वीथिकाओं का भ्रमण किया। उन्होंने ऐतिहासिक कलाकृतियां व महात्मा गांधी के जीवन से संबंधित छायाचित्र प्रदर्शनी भी देखी।
शैक्षणिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत संग्रहालय में एक अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर छायाचित्र प्रदर्शनी शुरू हुई थी। रविवार को 11 विद्यालयों के 1505 विद्यार्थियों ने व अन्य दर्शकों ने छायाचित्र प्रदर्शनी देखी। वहीं वीथिकाओं में बुद्ध समेत अन्य कलाकृतियां देखकर ज्ञानवर्धन भी किया। संग्रहालय में तैनात तेज प्रताप शुक्ल ने बताया कि संग्रहालय में सुबह से ही स्कूली बच्चों की आवक शुरू हो गई थी। यह सिलसिला दिन भर चला। संग्रहालय में उनके आवक से चहल-पहल बनी रही, वहीं पूरा माहौल गुलजार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रमण पर आने वाले विद्यालयों में महात्मा गांधी केंद्रीय विद्यालय सिवान बिहार, मोहम्मद जिलादर शेख अकादमी बंजरिया देवरिया, प्रभुनाथ सिंह इंग्लिश स्कूल राजापुर गोपालगंज बिहार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कहुआ पश्चिमी चंपारण बिहार, पंडित दीनदयाल पूर्व माध्यमिक विद्यालय भिटिया संत कबीर नगर, यूनिक पब्लिक स्कूल पश्चिम चंपारण बिहार, सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल बोरशिया गाज़ीपुर, भगिनी निवेदिता सरस्वती बालिका विद्या मंदिर देवरिया, रेनबो क्लासेस हरणाताड़ पश्चिमी चंपारण बिहार, इंडियन पब्लिक हाई स्कूल बेतिया पश्चिमी चंपारण बिहार, बीडी वर्ल्ड स्कूल एनएच-28 नियर बैरिया देवी, मोतीहारी, बिहार के छात्र-छात्राओं व गुरुजन पहुंचे। जहां विद्यार्थियों को वीथिकाओं में प्रदर्शित कलाकृतियों के माध्यम से कला एवं संस्कृति के विविध पक्षों की जानकारी प्रदान की गई।
इस दौरान सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल बोरशिया गाजीपुर के छात्र हर्षित कुशवाहा ने भगवान बुद्ध की कैनवास पेंटिंग संग्रहालय को भेंट की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें