फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संदिग्ध परिस्थतियों में मृत मिली 15 वर्षीय किशोरी, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चौराखास थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बलियवा के टोला मुसहरी का मामला
विज्ञापन

बनकटा। चौराखास थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बलियवा के टोला मुसहरी में एक 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है।
मुसहरी टोला निवासी कमलेश चौहान अपने परिवार की जीविका के लिए बाहर नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी देवी दर्शन के लिए विंध्याचल गई हुई हैं। घर पर उनकी बेटी रेखा चौहान और आठ वर्षीय भाई मौजूद थे। ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार को रेखा दिन के दस बजे तक घर के बाहर दिखाई दी थी। इसके बाद वह बाहर नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे ग्रामीणों ने घर में बाहर से ताला लगा देखा। रेखा के छोटे भाई ने बाद में ग्रामीणों को बताया कि उसकी बहन बिस्तर पर पड़ी है और बोल नहीं रही थी, इसलिए उसने बाहर से ताला लगा दिया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। रेखा बिस्तर पर मृत मिली और उसके गर्दन पर रस्सी से दबाए जाने के निशान हैं। पहले बिजली के तार देखकर बिजली के झटके से मौत का संदेह हुआ था। फिलहाल पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। थानाध्यक्ष महेंद्र प्रजापति ने बताया कि मौत संदिग्ध है और फोरेंसिक टीम जांच के लिए साक्ष्य जुटाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें