गोरखपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को चार प्रतिष्ठानों से 15 खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए। टीम ने मेडिकल कॉलेज रोड, पादरी बाजार, झुंगिया बाजार और फातिमा रोड पर कार्रवाई की। जांच अधिकारियों का कहना है कि सभी नमूनों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को टीम मोगलहा स्थित विशाल मेगा मार्ट में पहुंची। यहां से बेसन, चावल, मसाला, रेड चिली पाउडर, शहद, घी, सरसों तेल औ अरहर की दाल के नमूने लिए गए। इसके बाद टीम ने पादरी बाजार के सिद्धि विनायक मार्ट में जांच की। यहां से मल्टी सोर्स एडिबल ऑयल, भुना चना और साबूदाना के नमूने लिए गए। झुंगिया बाजार के साहू किराना स्टोर से टीम ने नमकीन, दलिया और फातिमा रोड के स्टार मेगा मार्ट से सूजी और उड़द दाल धुली के नमूने एकत्र करके जांच के लिए भेजा।