बनकटा बाजार। सब्जी मंडी में स्थित नलों से दूषित पानी मिलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए ब्लॉक प्रमुख निधि से सब्जी मंडी नहर के पास में करीब तीन लाख रुपये की लागत से आरओ मशीन लगाई गई है।
ग्राम प्रधान मैनेजर गुप्ता ने बताया कि कि शुद्ध पेयजल के लिए गर्मी में लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा था। बनकटा बाजार में आने वाले विभिन्न गांवों के लोगों को शुद्ध पेयजल पानी उपलब्ध से क्षेत्र में लोगों ने खुशी जाहिर की है।
वहीं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में तीन लाख से अधिक रुपये खर्च कर 15 आरओ मशीन लगवाई गई है। इस दौरान अभिषेक जायसवाल, योगेंद्र प्रसाद, महेंद्र गौड़, मकसूद, अशोक प्रसाद, नंदलाल आदि मौजूद रहे। संवाद