जेई ने बताया कि अभियान के दौरान बतरौली बाजार में जिन 15 लोगों के कनेक्शन काटे गए उन्हें 15 दिन के अंदर बकाया बिल जमा करने के लिए नोटिस भी जारी किया गया है। अभियान के दौरान 65 हजार रुपये बकाया भी वसूल किया गया। जांच टीम में रितेश सिंह, चन्द्रशेखर आदि शामिल रहे।
क्रिकेट प्रतियोगिता कल से
कसया। स्वामी दयानंद सरस्वती डिग्री कॉलेज धुरिया के खेल ग्राउंड पर सोमवार से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अग्गमहापंडित भदंत ज्ञानेश्वर की ओर से किया जाएगा। यह जानकारी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर ध्रुव राय ने दी।