इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व जिला उपाध्यक्ष सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते महंगाई चरम पर है। आम आदमी भरपेट भोजन की व्यवस्था नहीं कर पा रहा है। गरीबों की थाली से दाल और सब्जी गायब हो गई है। जबकि प्रदेश सरकार की ढुलमुल नीतियों के चलते कानून व्यवस्था पटरी से उतर गई है। ब्लॉक अध्यक्ष मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को अच्छे दिन आने का सपना दिखाकर उन्हें महंगाई की आग में ढकेल दिया। अब जनता उनके बहकावे में नहीं आने वाली है। इतना ही नहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बदले की भावना से दुर्व्यवहार किया जा रहा है। इस मौके पर वाजिद अली, राधाकृष्ण शर्मा, जीतेंद्र पटेल, नलिनीकांत, सुरेंद्र शर्मा, नर्वदेश्वर चौबे, गौरीशंकर पांडेय, शमशाद खान, अमित मिश्रा, संतोष यादव, आनंद सिंह, सुरेश, सुनील तिवारी, अजमेर, सिकंदर वर्मा, धीरज यादव, राकेश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।