कुशीनगर। मल्लूडीह के निकट एनएच के सर्विस लेन पर टेंपो पलट जाने से उसमें सवार तीन महिला, दो बच्चों सहित आठ लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी कसया भेजवाया। वहां डॉक्टर ने दो की हालत चिंताजनक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मंगलवार की सुबह करीब दस बजे फाजिलनगर से सवारी लेकर एक टेंपो कसया की तरफ आ रहा था। इस बीच टेंपो मल्लूडीह के निकट सर्विस लेन के बगल में रखी ईंट के ढेर पर चढ़कर पलट गया। इससे टेंपो में सवार रांची निवासी रामवृक्ष (48), तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव गौराखोर निवासी ममता (18), नेहा (20), जोकवा बाजार निवासी रंजीत मद्धेसिया (26), कसया थाना क्षेत्र के गांव अंध्या निवासी शांति देवी (42) व जूही चार वर्ष घायल हो गईं। घायलों का सीएचसी कसया लाया गया। जहां इलाज के बाद रामवृक्ष और ममता की हालत चिंताजनक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।