फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोकवा-सोनबरसा सड़क निर्माण का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। प्रदेश की भाजपा सरकार एक तरफ सड़कों को गड्ढामुक्त कराने की कवायद कर रही है, वहीं दूसरी ओर सड़क निर्माण के लिए जिम्मेदार विभागों के अधिकारियों के रवैये में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। जोकवा-सोनबरसा मार्ग पर दो दिन पहले बनाई गई सड़क की गिट्टियां वाहनों की आवाजाही के साथ ही उखड़ने लगी है।
विज्ञापन

इस सड़क की लंबाई करीब दस किलोमीटर है। इसमें पांच किलोमीटर सड़क का निर्माण मशीन से हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाकर अभी तीन दिन पहले ही काम बंद करा दिया था। आरोप था कि सड़क एक तरफ बनवाई जा रही है तो दूसरी ओर से उखड़ने भी लग रही है। वाहनों की आवाजाही से सड़क पर गड्ढे बन जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की तरफ से गुणवत्तायुक्त कार्य कराने का आश्वासन दिए जाने पर लोगों ने फिर से सड़क निर्माण कार्य शुरू होने दिया था। उधर, सड़क बने अभी दो दिन ही बीते हैं कि वाहनों की आवाजाही से गिट्टियां उखड़ने लगी हैं। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुल्तान अहमद का कहना था कि सड़क निर्माण में मानक और गुणवत्ता का ख्याल रखना विभाग की जिम्मेदारी है। सड़क से गिट्टी उखड़ने जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें