फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर को स्वच्छ और सुदंर रखने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। नगर पालिका परिषद कुशीनगर की ओर से शनिवार की सुबह सफाई अभियान चलाया गया। एसडीएम की मौजूदगी में चलाए गए इस अभियान की शुरुआत गांधी चौक से की गई। इसमें शामिल सफाई कर्मचारियों ने गांधी चौक के नजदीक स्थित नालियों, सड़क सहित अन्य गलियों की सफाई की।
विज्ञापन

सफाई अभियान की अगुवाई कर रहे एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल ने कस्बे के लोगों से साफ-सफाई का ख्याल रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर रखना सबका दायित्व है। इसका ईमानदारी के साथ पालन करना चाहिए।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मुकेश्वर उर्फ पप्पू मद्धेसिया ने कहा कि स्वच्छता से ही लोगों को बीमारी मुक्त किया जा सकता है। इसलिए अपने आसपास गंदगी नहीं होने देना चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा, ईओ बब्बन यादव, श्रवण तिवारी, उग्रसेन, ब्रजेश गौतम, रमेश सिंह, राजेश, समरजीत, संजय, राम प्रसाद सहित कई सफाई कर्मचारी व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें