फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति में सुधार को सीएम को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। क्षेत्रीय विधायक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री को पत्र भेजकर बिजली आपूर्ति में उदासीनता बरतने वाले अफसरों और अभियंताओं के खिलाफ शिकायत की है। उन्होंने कहा है कि ये अफसर सरकार की छवि खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन

विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने अपने क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था से मुख्यमंत्री को अवगत कराया है। उन्होंने पत्र में जिक्र किया है कि क्षेत्र में भारी विद्युत कटौती, लो वोल्टेज, ट्रांसफार्मर सहित कई तरह की समस्याओं से उपभोक्ता जूझ रहे हैं, लेकिन बिजली विभाग के अफसर शिकायत के बावजूद ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने बताया है कि यह स्थिति क्षेत्र में करीब एक महीने से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें