फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी संघ ने मांग पत्र सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान कर्मियों की समस्याओं के समाधान की मांग
विज्ञापन

पडरौना। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की तरफ से शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकरी को मांग पत्र सौंपा गया। इसमें मतदान कार्य में जुटे कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की गई।
विज्ञापन

डीएम डॉक्टर अनिल कुमार सिंह को संघ की तरफ से दिए गए मांग पत्र में कहा कि तमाम चुनावी व्यवस्थाओं जैसे प्रशिक्षण, अनुपस्थिति, सूचना बनाने, कार्मिकों के लिफाफे बनाने, रिजर्व कार्मिकों की ड्यूटी का मानदेय नहीं मिलता है। जबकि कर्मचारी महीनों तक चुनाव ड्यूटी करते हैं। इनके लिए प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय, भोजन और नाश्ते आदि की व्यवस्था प्रशासकीय स्तर से करनी चाहिए। इसके बाद मतदान ड्यूटी में लगे पति-पत्नी में से किसी एक की ड्यूटी लगाने, मतदान स्थल पर जाने के लिए बसों और छोटे वाहनों की व्यवस्था करने, ईवीएम उठाने और रखने आदि की व्यवस्था कराने की मांग की। इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने एडीएम को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान मोहन वर्मा, प्रभुनंद उपाध्याय, हर्षवर्धन राज, विनोद कुमार दूबे, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें