फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी ट्रेनिंग के साथ पढ़ाई पर रखें पूरा ध्यान

Tue, 05 Mar 2019 11:07 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना के एनसीसी कार्यालय में ब्रिगेडियर जेएन पुरोहित को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। उत्कृष्ट शिक्षा के साथ एनसीसी की सफल ट्रेनिंग आर्मी समेत कई क्षेत्रों में सेवा के पर्याप्त अवसर मिलते हैं। कैडेट्स को प्रशिक्षण के साथ अच्छी शिक्षा के लिए भी परिश्रम करना चाहिए। नौकरियों में एनसीसी के प्रमाणपत्रों के अलावा शैक्षिक प्रमाणपत्रों की भूमिका अहम होती है।
विज्ञापन


ये बातें बिग्रेडियर जेएन राजपुरोहित ने कहीं। उन्होंने मंगलवार को राजदबार के पास स्थित 50 यूपी बटालियन गार्ड ट्रेनिंग एरिया का निरीक्षण किया। कहा कि एनसीसी खूबसूरत व्यवस्था के तहत सभ्य समाज का निर्माण करता है। कैडेट्स का मनोबल बढ़ाने और अधिक से अधिक कैडेट्स को जोड़ने की दिशा में कई योजनाएं बनाई जा रही हैं।

उन्होंने मौजूद कैडेट्स से पढ़ाई, प्रशिक्षण और शैक्षिक परीक्षाओं से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की और उन्हें पढ़ाई को प्राथमिकता में रखने की सलाह दी। उन्होंने पुलवामा आतंकी हमले पर दु:ख जताया। कहा कि इस हमले के बाद देश के लोगों का सेना के प्रति सम्मान और विश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े दस बजे ट्रेनिंग कैंप परिसर में पहुंचे ब्रिगेडियर जेएन पुरोहित का पायलट प्रियंका पासवान और रंजना निगम ने अगुवानी की। उसके बाद गार्ड कमांडर प्रद्युम्न सिंह के नेतृत्व में कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद कैडेट्स और कैंप में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।

इसके बाद सीओ कर्नल अनिल कुमार मिश्र ने कंपनी कमांडर को कैंप से संबंधित जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने गहनता से निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिया। इस दौरान सूबेदार धर्मपाल, प्रमोद सिंह, विलास, बेचम राजेंद्र सिंह, हवलदार सोमवहादुर थापा, गुरमेल सिंह, रिंचीन, सत्यप्रकाश, धनबहादुर सिंह, उमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें