फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण में रोस्टर प्रणाली के विरोध में सड़क पर उतरे

Tue, 05 Mar 2019 11:07 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भारत बंद के समर्थन में जिला मुख्यालय से पदयात्रा निकालते बीएमपी के कार्यकर्ता । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। यूजीसी की तरफ से लागू आरक्षण में रोस्टर प्रणाली के विरोध में भारत बंद के आह्वान पर मंगलवार को जगह-जगह प्रदर्शन हुए। बहुजन मुक्ति पार्टी, बहुजन मुक्ति मोर्चा सहित विभिन्न दलों ने संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले जनपद मुख्यालय से पडरौना नगर तक जुलूस निकाला। तमकुहीरोड में विधायक अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की तथा जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय मूल निवासी महिला संघ, भारत मुक्ति मोर्चा, एआईएमआईएम, उलेमा काउंसिल, बहुजन मुक्ति मोर्चा और बहुजन समाज पार्टी से जुड़े लोग मंगलवार को जनपद मुख्यालय पर एकत्र हुए। वहां प्रदर्शन करने के बाद जुलूस निकाला, जो रवींद्रनगर होते हुए पडरौना नगर के सुभाष चौक पहुंचा। यहां भी इन लोगों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की।

इस बीच पांच किलोमीटर तक एनएच पूरी तरह जाम रहा, जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हुई। जुलूस में राधेश्याम, रवि कुमार यादव, किशनावती देवी, हरिश्चंद्र यादव, जयसिंह सैंथवार, हबीबुल्लाह, सुनैना पासवान, उस्मान गनी, मुकेश, दलसिंगार कुशवाहा, सोनिया कुशवाहा, सुभाष यादव, चंदन यादव सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।
विज्ञापन


तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार, विधायक अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कस्बे में जुलूस निकाला। विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार ओबीसी, एससी, एसटी आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रही है। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।

इस दौरान अमित कुमार बंटी, शर्मा यादव, रामायन गुप्ता, व्यास कुशवाहा, मनोज सिंह, रवि सोनी, रेयाज अहमद हाशमी, लल्लन मद्देशिया, लालजी खरवार, बृजकिशोर साहनी, संजय कुशवाहा, अनिल पटेल, जेबी सिंह, काली यादव, मंसूर आलम, अशोक पटेल, इद्रीश अंसारी, मुन्ना कुशवाहा, सुरेंद्र निषाद, पन्नालाल यादव, शैलेंद्र मद्घेशिया, अनिल कुशवाहा, रामायन आर्य, झिंकू सिंह, शहनवाज हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें