फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्घालुओं ने की पूजा-अर्चना, सुख-समृद्घि की कामना की

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडालों में दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

फोटो के साथ
प्रमुख मंदिरों में भी दर्शन-पूजन के लिए लगा रहा तांता
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। निशा पूजा के बाद पंडालों में दुर्गा प्रतिमाओं के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। पडरौना शहर सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सजाए गए आकर्षक पंडालों में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के विविध स्वरूपों की आराधना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसी तरह देवी मंदिरों में भी पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
शारदीय नवरात्र प्रारंभ होने के साथ ही पडरौना के बुढ़िया माई मंदिर, बलुचहां के लखरांव मंदिर, छावनी के दुर्गा मंदिर व हट्ठी माता मंदिर सहित खह्नवार मंदिर, खिरकिया मंदिर, धर्मसमधा मंदिर, मैनपुर कोट स्थान, कुलकुला देवी मंदिर आदि देवी मंदिरों में जहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है, वहीं सप्तमी की रात निशा पूजा के बाद पंडालों में श्रद्धालुओं का तांता लग गया है। पडरौना शहर में सजाए गए 61 पंडालों में दुर्गा पूूजा कमेटियों के सदस्य तन, मन, धन से दुर्गा पूजा को भव्यता देने में लगे हैं। पंडालों को जहां आकर्षक तरीके से सजाया गया है, वहीं पंडालों के बाहर पथ प्रकाश की व्यवस्था भी की गई है। सुबह-शाम पूजा, घंटा ध्वनि बजने और आरती के चलते माहौल भक्तिमय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडालों में आए श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए हर पंडाल में एक कांस्टेबल या होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा पुलिस की पेट्रोलिंग टीम पूरे नगर के पंडालों पर नजर रखी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें