फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से सड़कों पर जमा हो रहा पानी, बढ़ी परेशानी

Tue, 04 Sep 2018 11:39 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। जलनिकासी की व्यवस्था ध्वस्त होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। लोग इसकी लगातार शिकायत कर रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर की सड़कों को कुछ महीनों पहले ही करोड़ों रुपये खर्च करके बनाया गया था लेकिन पानी की निकासी के लिए नालियां नहीं बनाई गई। कई सड़कों पर नालियां बनी हैं तो वे ध्वस्त हो गई हैं। इससे रोज-रोज की हो रही बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। घरों से भी नालियों का पानी नहीं निकल रहा है। ओंकारवाटिका में इंटरलाकिंग ही क्षतिग्रस्त हो गई है। लोग चोटहिल हो रहे हैं। कसया जाने वाली पिच सड़क छावनी में जगह-जगह टूट गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। साइकिल व बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। पडरौना नगरपालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल ने बताया कि अभी डोल मेला को देखते हुए कई मोहल्लों में सड़कों की पैचिंग का काम कराया जा रहा है। इसमें नौका टोला, लोहिया हाता रोड सहित कई सड़कें प्रमुख हैं।
कठकुइयां रोड पर एक फीट ऊपर बह रहा पानी
पडरौना नगर से निकलने वाला कठकुइयां रोड बारिश के बाद पूरी तरह जलमग्न हो रहा है। इस पर करीब एक फीट पानी बह रहा है। इस पर चलना मुश्किल हो गया है। पैदल चलने वाले लोग कपड़े घुटने तक ऊपर उठाकर सड़क पर आते- जाते हैं या फिर कुछ दूर घूमकर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के रास्ते अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन

बाईपास सड़क से आना-जाना मुश्किल
पडरौना नगर को जाम से मुक्त रखने के लिए कठकुइयां रोड से भूतनाथ कॉलोनी होते हुए जटहां रोड में मिलने वाली सड़क भी इस बरसात में आवागमन के लायक नहीं रह गई है। यह गड्ढायुक्त सड़क रेलवे क्रासिंग के आस-पास जगह-जगह जलभराव और कीचड़ के कारण आने-जाने के लायक नहीं रह गई है। भूतनाथ कॉलोनी में भी यह सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें