फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन पर प्रतिबंध का पहला दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलिथीन पर प्रतिबंध को लेकर दिखी सक्रियता
विज्ञापन

- प्रतिबंध के पहले दिन ही व्यापारियों में दिखी जागरूकता
- फल व्यवसायियों ने कपड़े के बने झोले व कागज के थैले का किया प्रयोग
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। प्रदेश भर में पॉलिथीन पर रविवार को रोक लग गई। इसे लेकर व्यापारियों में पहले दिन जागरूकता देखी गई। फल और किराना व्यवसायियों ने अपनी दुकानों में कपड़े के झोले या कागज के थैले रखे हुए थे, जहां ग्राहकों को सामान इन्हीं थैलों में दिया। साथ ही झोले के बदले ग्राहकों से उसकी कीमत भी ली। कहीं-कहीं ऐसे भी दुकानदार मिले, जिन्होंने ग्राहकों से अगली बार पॉलिथीन में सामान नहीं देने की बात कही।
50 माइक्रॉन से कम के पॉलिथीन का प्रयोग अब बाजार में नहीं हो सकेगा। क्योंकि प्रदेश सरकार ने 15 जुलाई यानि की रविवार से इसके प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में रविवार अवकाश का दिन होने के कारण बाजारों में चहल पहल कम रही, लेकिन जो लोग बाजार में पहुंचे थे उनके हाथों में पॉलिथीन की जगह कपड़े के झोले देखने को मिले। कुछ ग्राहक बिना झोले के दुकानों पर पहुंचे, तो व्यापारियों ने उन्हें सामान तो दिया ही और उन्हें चेतावनी भी दी कि अगली बार से बाजार में खरीददारी करने आएं तो कपड़े का झोला लेकर आएं, तभी सामान मिलेगा।
विज्ञापन

00000
क्या कहते हैं ग्राहक:
केएन मिश्र का कहना है कि वह हमेशा बाजार में झोला लेकर आते हैं। पॉलिथीन वैन हो जाने से लोग भी अब घर से झोला लेकर बाजार में आएंगे। यह पर्यावरण के लिए बहुत ही फायदेमंद होगा।
अमित सिंह का कहना है कि पॉलिथीन प्रतिबंधित किए जाने से शुरुआत में थोड़ी कठिनाई जरूर होगी। व्यापारी भी खुद लोगों को झोला लेकर आने के लिए बोल रहे हैं। यह बेहतर निर्णय है, लोगों के आदत में भी बदलाव आएगा।
00000
व्यापारी बोले:
शिवकुमार का कहना है कि ग्राहकों से झोला लेकर आने के लिए पहले से ही बोला जा रहा है। कुछ ग्राहक पहले दिन बगैर झोले के आये थे, जिन्हें सामान देते हुए झोला लेकर आने को बोला गया है।
विज्ञापन

मितुल्लाह का कहना है कि ग्राहकों के लिए कागज के थैले मंगवाए जा रहे हैं। प्रतिबंध के पहले दिन ही बाजार में ग्राहक भी झोला लेकर आए थे। जो नहीं लेकर आ रहे हैं उनको झोला लेकर आने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें