फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच आज होगी यूपीपी की भर्ती परीक्षा

Sun, 17 Jun 2018 11:49 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। जिले में 18 और 19 जून को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा बेहद चुस्त व्यवस्था के बीच होगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की तलाशी मेटल डिटेक्टर मशीन से होगी तो परीक्षार्थियों की उपस्थित भी बॉयोमेट्रिक सिस्टम से ली जाएगी। जिले भर में बनाए गए नौ परीक्षा केंद्रों पर कुल 6792 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस परीक्षा में पारदर्शिता बरतने के लिए सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से सभी परीक्षा केंद्रों पर काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में दो दिन आयोजित होने वाली इस प्रवेश परीक्षा में कुल 6792 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इस परीक्षा से जुड़े जानकारों की मानें तो जो नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है, प्रत्येक 24 परीक्षार्थियों पर एक कक्ष निरीक्षक रहेंगे तो 96 अभ्यार्थियों पर एक बॉयोमेट्रिक सिस्टम लगाया जाएगा। इसके अलावा एक केंद्राध्यक्ष, एक सहायक केंद्राध्यक्ष और परीक्षा के दौरान जरूरतों को पूरा करने के लिए टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज की तरफ से कर्मचारियों को तैनात किया गया है। उदित नारायण पीजी कॉलेज पडरौना में 984 परीक्षार्थी, उदित नारायण इंटर कॉलेज में 864, गोस्वामी तुलसी दास इंटर कॉलेज में 480, हनुमान इंटर कॉलेज पडरौना में 480, किसान इंटर कॉलेज साखोपार में 480, महर्षि अरविंद इंटर कॉलेज कसया में 1056, बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में 1104 परीक्षार्थी, श्रीगांधी स्मारक इंटर कॉलेज हाटा में 720 परीक्षार्थी और किसान पीजी कॉलेज हाटा में 624 परीक्षार्थी यूपीपी प्रवेश परीक्षा देंगे।
उदित नारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर जगमोहन तिवारी ने बताया कि परीक्षा के दो घंटे पहले अभ्यर्थियों की इंट्री शुरू कर दी जाएगी। परीक्षा के आधा घंटा पहले इनकी इंट्री बंद कर दी जाएगी। सबसे पहले इन मेटल डिटेक्टर से परीक्षार्थियों की गहनता से जांच की जाएगी। इसके बाद बॉयोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति ली जाएगी। उसके बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा निजी कंपनी करा रही है। इसलिए इस पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक एसओ, दो सब इंस्पेक्टर, आठ कांस्टेबल, एक महिला कांस्टेबल की तैनाती की जाएगी। हर केंद्र पर तीन-तीन सब इंस्पेक्टर अलग से तैनात किए गए हैं, जो ऑब्जर्वर की भूमिका में होंगे। कंट्रोल रूप से लेकर परीक्षा केंद्र तक सूचनाओं का आदान-प्रदान करते रहेंगे। यही नहीं हर सेंटर पर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी रहेगी और डीएम के साथ वह खुद भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें