फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों का मॉडल देख की सराहना

Sun, 26 Nov 2017 12:05 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
प्रदर्शनी। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना। नगर के हनुमान इंटर कॉलेज में शनिवार को बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रदूषण नियंत्रण के लिए लगाई गई प्रदर्शनी को सभी ने सराहा।
विज्ञापन


छात्रों में सतत विकास के लिए नवाचार के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं स्वस्थ रहना, संसाधन प्रबंध एवं खाद्य सुरक्षा समेत अपशिष्ट प्रबंधन तथा जलाशयों का संरक्षण आदि विषय पर छात्र-छात्राओं ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए। इसमें हनुमान इंटर कालेज के आठवीं कक्षा के छात्र विशाल चौरसिया ने अपशिष्ट सामानों को एकत्र कर ग्रास कटर एवं डोर वेल का मॉडल प्रस्तुत किया, जिसकी सभी ने सराहना की। वहीं रीयल पैराडाइज के बच्चों ने प्रदूषण रहित शहर का माडल पेश किया। इसमें सिवरेज एवं ड्रैनेज के माध्यम से बिजली और पानी की बचत का उपाय बताया गया था। मौजूद सभी लोगों ने बच्चों के इन प्रयास की सराहना की। प्रदर्शनी में भुजौली बाजार, सुकरौली, कुबेरस्थान, खड्डा, तुर्कपट्टी, कप्तानगंज, रामकोला और पिपरा बाजार विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने माडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षण उदय प्रकाश मिश्र बच्चों के माडल देख उन्हें प्रोत्साहित किया। आगंतुक अतिथियों के प्रति विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने आभार जताया।

इस दौरान प्रधानाचार्य डॉक्टर देवेंद्र मणि त्रिपाठी, अश्विनी पांडेय, डॉक्टर गिरजेश पांडेय, सुनील चौरसिया, सतीश श्रीवास्तव, जितेंद्र ओझा, अमित चौरसिया, अनिल त्रिपाठी, ब्रजेश चौबे, नवनीत मिश्र, विनोद गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें