कसया। भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की कुशीनगर इकाई ने शनिवार को गांधी चौक के निकट पांचवें जिला सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए कम्युनिस्ट पार्टी के नेता व मुख्य अतिथि दीनानाथ सिंह ने कहा कि भाजपा अच्छे दिन का वादा करके शासन में आई थी लेकिन कोई वादा पूरा नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नोट बंदी के फैसले से देश में सैकड़ों लोगों की जान चली गई। वहीं जीएसटी से छोटे व मझोले स्तर के व्यवसायी बर्बाद हो जाएंगे। वहीं किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए डॉक्टर स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को अब तक अमल में नहीं लाया जा सका। इस सम्मेलन को कम्युनिस्ट नेता कामेश्वर सिंह व कैलाश प्रसाद गोंड़ ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता विजय लाल श्रीवास्तव व संचालन अयोध्या लाल श्रीवास्तव ने किया।
इस मौके पर कम्युनिस्ट नेता राघवेंद्र शरण सिंह, गेंदा सिंह, इद्रीश, जवाहर शर्मा, दुर्गा यादव, रामबहाल सिंह आदि मौजूद रहे।