फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 1,401 अभ्यर्थियों ने छोड़ी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा

Sat, 14 Mar 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना उदित नारायण पीजी कॉलेज से यूपी पुलिस की परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
पडरौना। उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की भर्ती को लेकर शनिवार को दो पालियों में परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। इसमें 4,900 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 3499 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 1,401 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा व्यवस्था व अन्य पहलुओं को लेकर शनिवार को पुलिस- प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखी।
विज्ञापन

उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों के लिए शनिवार को हुई परीक्षा के लिए जिले में उदित नारायण पीजी कॉलेज पडरौना, स्योबाई कमला देवी टिबड़ेवाल कन्या इंटर कॉलेज पडरौना व किसान इंटर कॉलेज साखोपार में एक-एक और बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में दो समेत कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस परीक्षा को सुचिता पूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन बीते करीब एक सप्ताह से अलर्ट रहा। परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के अलावा पर्यवेक्षक तैनात किए थे। परीक्षा से करीब दो घंटे पहले से ही सभी परीक्षा केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे। परीक्षा केंद्राें के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। एसपी केशव कुमार ने बताया कि शनिवार को जिले के पांच केंद्रों पर आयोजित उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई है। किसी भी केंद्र पर कोई अनियमितता नहीं मिली है।

पडरौना उदित नारायण पीजी कॉलेज से यूपी पुलिस की परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें