फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 14 Mar 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लूडीह। कसया-देवरिया मार्ग पर बनवारी टोला के समीप तेज रफ्तार बाइक चालक वृद्ध महिला टकरा गया। हादसे में बाइक चालक व महिला दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी कसया पहुंचाया। बाइक चालक को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वृद्ध महिला का प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मठिया खुर्द गांव निवासी विशाल गुप्ता शनिवार की शाम बाइक से देवरिया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देवरिया मार्ग स्थित बनवारी टोला के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे किसी का इंतजार कर रही कसया क्षेत्र के सिरसिया खोइया की 64 वर्षीय भगवानी देवी से टकरा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें