फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 14 साल पुराने जमीन विवाद का हुआ निपटारा

Mon, 30 Mar 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। तहसील क्षेत्र के टेकुआटार गांव में वर्षों से चले आ रहे जमीन विवाद का समाधान हो गया। कसया एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल ने मौके का मुआयना किया। जांच में तथ्य सही पाए जाने पर पीड़ित के पक्ष में जमीन पर कब्जा दिलाया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार निवासी भोला पुत्र कनई ने वर्ष 1993 में जमीन का बैनामा कराया था, लेकिन उस समय वह जमीन पर कब्जा नहीं ले सके। बाद में जब उन्होंने कब्जा करने का प्रयास किया तो विपक्षी भोलानाथ पुत्र खदई की ओर से स्थगनादेश लेकर बार-बार बाधा उत्पन्न की जा रही थी।
पीड़ित के अनुसार, यह मामला वर्ष 2011 से कोर्ट में लंबित था। लंबे समय तक सुनवाई के बावजूद समाधान नहीं निकल सका और पीड़ित को न्याय के लिए भटकना पड़ा।
जब यह फाइल एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल के पास पहुंची, तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वयं मौके पर जांच की। दस्तावेजों और मौके की स्थिति का अवलोकन करने के बाद उन्होंने पीड़ित के दावे को सही पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें