फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रोहुआ नाले के उफान से 14 गांवों का संपर्क टूटा, नाव के सहारे आवागमन

विज्ञापन
खड्डा इलाके में नाव से नदी पार करते लोग,संवाद
विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के बाद नारायणी (गंडक) नदी और रहुआ नाले का जलस्तर बढ़ने से कुशीनगर और महराजगंज जिले के करीब 14 गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट गया है। महराजगंज के सोहगीबरवा से बिहार के नौरंगिया को जोड़ने वाला एकमात्र संपर्क मार्ग पानी में डूब गया है। कई गांव टापू में तब्दील हो गए हैं और लोगों को आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नदी के उस पार खड्डा ब्लॉक के आठ गांवों के लोग सामान्य दिनों में सोहगीबरवा होते हुए वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के रास्ते छितौनी और खड्डा पहुंचते हैं लेकिन रहुआ नाले में उफान आने से यह मार्ग भी जलमग्न हो गया है। इससे ग्रामीणों को दवा, इलाज, शिक्षा और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बृहस्पतिवार को हुई बारिश के बाद रहुआ नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व क्षेत्र में नाले पर बना छलका और संपर्क मार्ग पानी में डूब गया। सड़क के ऊपर से तेज बहाव होने के कारण वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद हो गया है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पैदल नाला पार कर रहे हैं। कई लोग नाव से आवागमन कर रहे हैं, जबकि कुछ अपनी बाइक भी नाव पर लादकर नाले के पार पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

बारिश के दौरान सड़क पर एक पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए आवागमन पूरी तरह ठप हो गया था। बाद में ग्रामीणों ने पेड़ काटकर रास्ता साफ किया, तब जाकर लोगों की आवाजाही बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें