फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लर्निंग लैब बनेंगे 14 आंगनबाड़ी केंद्र, बदलेगी सूरत

Tue, 19 Sep 2023 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों को भी शिक्षा का बेहतर माहौल देने की तैयारी शुरू हो गई है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग अब आंगनबाड़ी केंद्रों में लर्निंग लैब बनाएगा। जिले के सभी ब्लाॅकों के एक-एक आंगनबाड़ी केंद्र का चयन किया गया है। विद्युतीकरण के अलावा 18 बिंदुओं पर कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। शासन की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर बनाने की तैयारी चल रही है। प्रथम चरण में ब्लॉक से एक-एक आंगनबाड़ी केंद्र का चयन कर वहां लर्निंग लैब बनाई जाएगी। जिले के 14 ब्लॉकों से एक-एक आंगनबाड़ी केंद्र का चयन किया गया है, जो ब्लॉक से नजदीक हो। यहां पर कई तरह की सुविधाएं मौजूद रहेंगी। इसमें तीन से चार वर्ष के बच्चों को रंगों के साथ अक्षर ज्ञान भी कराया जाएगा। इसमें सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल, ओवरहेड टैंक के साथ नल जल आपूर्ति, शौचालय, दिव्यांग मैत्रिक ग्रीन बोर्ड, केंद्र पर रंगाई पुताई और चित्रकारी, दिव्यांग लाभार्थियों के लिए रैंप, विद्युत संयोजन, विद्युत आपूर्ति सुरक्षित वायरिंग के साथ लाइट, पंखे, फर्नीचर, गेट के साथ बाउंड्रीवाल के अलावा रसोई में सिंक के साथ नल-जल की व्यवस्था आदि की जाएगी।
00
लर्निंग लैब के रूप में विकसित करने के लिए जिले के 14 आंगनबाड़ी केंद्रों को चयनित किया गया है। जल्द ही चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। -शैलेंद्र राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें