कोरोना से 137 नए लोग संक्रमित, 228 मरीज हुए ठीक
- एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 1685
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। मंगलवार को जिले में कोरोना से 137 नए लोग संक्रमित मिले, लेकिन राहत की बात यह रही कि 228 मरीज स्वस्थ हुए। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1685 रह गई है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को 4066 लोगों का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया, जबकि शाम तक 3604 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 3467 निगेटिव और 137 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिलने वालों में विशुनपुरा क्षेत्र से एक, पडरौना से छह, सुकरौली से छह, सेवरही से 13, कुबेरस्थान से 13, तमकुही से सात, कसया से पांच, फाजिलनगर से एक, खड्डा से पांच, हाटा से दस, नेबुआ नौरंगिया से 24, मोतीचक से सात, रामकोला से 11, कप्तानगंज से 16 और अन्य क्षेत्रों से 12 लोग शामिल हैं। इस तरह अब तक कराई गई 513689 लोगों की जांच में 14538 लोग संक्रमित मिले हैं। 228 मरीज मंगलवार को ठीक मिले। इन्हें लेकर स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 12757 हो गई है, जबकि 96 मरीजों की इस महामारी से मौत हुई है। मौजूदा समय में 1685 एक्टिव मरीज हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 2.83 प्रतिशत, ठीक होने वालों की दर 87.74 प्रतिशत और मृत्युदर 0.66 प्रतिशत है।