फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल-2 हॉस्पिटल की व्यवस्था को नोडल अफसर ने सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
एल-2 हॉस्पिटल की व्यवस्था को नोडल अफसर ने सराहा
विज्ञापन

- निरीक्षण के दौरान कोविड की रोकथाम के लिए किए गए उपायों की जानकारी ली
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले के नोडल अधिकारी पनधारी यादव ने मंगलवार को जिला अस्पताल में बने एल-2 हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। डीएम ने उन्हें कोविड की रोकथाम के लिए किए गए इंतजाम की जानकारी दी। इस पर नोडल अधिकारी ने संतोष जताया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कोविड अस्पताल के कंट्रोल रूम में नोडल अधिकारी ने डीएम एस. राजलिंगम, सीडीओ अनुज मलिक, सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा और कोविड प्रभारी एसडीएम अरविंद कुमार आदि से गहन चर्चा की। उन्होंने कोविड अस्पताल की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। डीएम ने नोडल अधिकारी को बताया कि ऑक्सीजन प्रबंधन के लिए मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। प्रवेश द्वार पर डिस्प्ले की व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों को बेड की उपलब्धता की जानकारी हो सके। मरीजों के बारे में भी जानकारी देने के लिए व्यक्ति नियुक्त किए गए हैं। नोडल अधिकारी ने कोविड की रिकवरी रेट के बारे में भी पूछा तथा ब्लैक फंगस के बारे में भी सीएमओ से जानकारी ली एवं उसके उपचार के बारे में पूछा। इस दौरान एल-2 हॉस्पिटल के अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें