ओमनारायण अध्यक्ष और डॉ. शैलेंद्र प्रबंधक चुने गए
बेलवा कारखाना। अशोक विद्यापीठ इंटर कॉलेज नकटहां मिश्र सभागार में रविवार को प्रबंध समिति का चुनाव हुआ। इसमें ओमनारायण पांडेय अध्यक्ष और डॉ. शैलेंद्र कुमार मिश्र प्रबंधक चुने गए।
डीआईओएस की तरफ से नामित पर्यवेक्षक राजीव प्रताप मल्ल की मौजूदगी में हुए इस चुनाव में 80 में से 77 सदस्य मौजूद रहे। अध्यक्ष ओमनारायण, प्रबंधक डॉ. शैलेंद्र के अलावा हरिप्रसाद मंत्री और अरविंद पाठक, रामेश्वर प्रसाद, रामदयाल, राजकिशोर पांडेय, सलामत अंसारी, नीरद पांडेय, ब्रजभूषण द्विवेदी, प्रदीप कुमार दूबे सदस्य निर्वाचित हुए। वहीं पदेन सदस्य के रूप में विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर निर्मला त्रिपाठी तथा शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में अवधेश पाठक व कश्यप कुमार को नामित किया गया।
कवियों ने किया सांप्रदायिकता पर प्रहार
पकड़ियार बाजार। पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में शनिवार की रात कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें कवियों ने रचनाओं के माध्यम से सांप्रदायिकता पर प्रहार किया।
कार्यक्रम की शुरुआत कवि बेचू बीए ने सरस्वती वंदना से की। इसके बाद एनटी खान अक्स वारसी ने इस जमाने में कहां अब इंसान मिलते हैं, अब तो हर मोड़ पर हिंदू मुसलमान मिलते हैं...सुनाकर सांप्रदायिकता पर प्रहार किया।
इसके बाद बादशाह प्रेमी, डॉ. इम्तियाज समर, वसीम मजहर, अवध किशोर अवधू, ज्ञानेंद्र द्विवेदी दीपक, डॉ. नंदजी नंदा आदि ने अपनी रचना सुनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य किशोर नंद भारती और संचालन ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने किया।
इस दौरान विजय प्रताप कुशवाहा, राम प्रकाश मिश्रा, मदन कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, धर्मेंद्र जायसवाल, नूरलैन अंसारी, बब्लू कुशवाहा, महेंद्र पांडेय, पीएन मौर्या, डॉ. बंगाली, ग्राम प्रधान हरी लाल गुप्ता, महिपाल कुशवाहा, उमाशंकर, अशोक यादव, श्रीकांत कुशवाहा, फेकू मास्टर आदि मौजूद रहे।