बढ़ा टोल टैक्स वापस लेने की मांग
तमकुहीरोड। सलेमगढ़ और हेतिमपुर समेत अन्य टोल प्लाजा पर पहली अप्रैल से वाहन शुल्क में होने वाली वृद्धि वापस लेने की मांग उठने लगी है। क्षेत्र के हरेंद्र यादव, देवता वर्मा, रेयाज अहमद, सुरेंद्र, जगदीश आदि ने कहा कि एक अप्रैल से टोल प्लाजा पर प्रति वाहन पांच से बीस रुपये की बढ़ोत्तरी की जा रही है। इससे सामान्य लोगों की यात्रा महंगी होने के साथ महंगाई भी बढ़ेगी। इन लोगों ने बढ़ोत्तरी का विरोध करते हुए शासन से इसे वापस लेने की मांग की है।