फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरपालिका परिषद,कुशीनगर की अच्छी पहल,सड़क पर नहीं दिखेगा कूड़े की ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका प्रशासन कराएगा कूड़ेदान की व्यवस्था
विज्ञापन

फोटो के साथ
महापरिनिर्वाण मंदिर मार्ग पर 25 कूड़ेदान होंगे स्थापित
मोबाइल शौचालय और यात्री शेड की भी होगी व्यवस्था
कसया। नगर पालिका कुशीनगर की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के तहत हर वार्ड में कूड़ेदान की व्यवस्था जल्द की जाएगी। लोग घरों में एकत्र कूड़े को इन्हीं कूड़ेदान के माध्यम से हटाएंगे। इसके अलावा पालिका की ओर से जैविक, अजैविक कूड़ेदान की भी व्यवस्था की जा रही है। वार्ड के लोगों को जैविक यानी गीला कूड़ा हरे रंग के कूड़ेदान में जिसमें सब्जी, फल, खाद्य पदार्थ शामिल हैं, अजैविक यानी सूखा कूड़ा नीले कूड़ेदान में डालना है, जिसमें प्लास्टिक, बोतल आदि शामिल होगा।
विज्ञापन

नगर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पालिका प्रशासन की ओर से करीब 31 लाख रुपये की लागत से कूड़ेदान स्थापित किए जाने की योजना है। एक हजार लीटर के 92 कूड़ेदान लगाए जाने हैं। इसमें से कुछ की आपूर्ति त्रिरूपति इंटरप्राइजेज गाजियाबाद ने की है। इसके अलावा 100 लीटर की क्षमता के 200 कूडे़दान भी वार्डों में स्थापित किए जाएंगे। यह कूड़ेदान हरे व नीले रंग के होंगे। 20 लीटर की क्षमता वाले 2000 बाल्टी भी वार्डों के लोगों को मुहैया कराई जाएगी। 25 बडे़ कूड़ेदान बुद्धनगरी वार्ड में महापरिनिर्वाण मंदिर मार्ग पर लगाए जाएंगे। अधिशासी अधिकारी प्रेमशंकर गुप्ता का कहना है कि नगर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। कूड़ेदान के अलावा मोबाइल शौचालय और यात्री शेड की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें