फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत

Sun, 23 Sep 2018 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को कार्ड देते सांसद राजेश पांडेय डीएम अनिल सिंह और अन्य । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को जिले के पांच लाभार्थियों को हेल्थ कार्ड वितरित कर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि सांसद राजेश पांडेय ने कहा कि इस योजना के तहत चिह्नित प्रति परिवार को वर्ष में पांच लाख रुपये की चिकित्सकीय सेवा दी जाएगी।

 

डीएम डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने कहा कि इस योजना के लागू होने से स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व क्रांति हुई है। इस योजना के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों को इस योजना के बारे में बैनर, पोस्टर आदि माध्यमों से जिले में व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर हरिचरन सिंह ने कहा कि इस योजना से मिले स्वास्थ्य कार्ड से सरकारी और निजी क्षेत्र के किसी भी अस्पताल में दवाओं से लेकर आपरेशन तक का इलाज मुफ्त में किया जा सकेगा है।


कार्यक्रम को खड्डा के विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, हाटा के विधायक पवन केडिया, रामकोला विधायक रामानंद बौद्घ आदि ने संबोधित किया। इसके बाद इस योजना के तहत चयनित दीनानाथ पाठक, आशा देवी, भरत प्रसाद वर्मा, सपना और कलावती देवी समेत कुल पांच लाभार्थियों को स्वास्थ्य कार्ड दिया गया।

विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ रामसूरत पांडेय, लल्लन मिश्र, मारकंडेय शाही, प्रदीप पांडेय, अवधेश प्रताप सिंह, रविंद्र नाथ पांडेय, एसएन पांडेय, एसबी सिंह, डीएसओ विमल कुमार शुक्ल, एसीएमओ डॉक्टर सुदर्शन सोनकर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें