फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ब्लाक इकाई कसया की बैठक संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों की चेतावनी रैली कल
रैली को सफल बनाने के लिए सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की कसया ब्लॉक इकाई की बैठक शनिवार को बीआरसी कार्यालय में हुई। इसमें शिक्षकों ने पुरानी पेंशन नीति की बहाली की मांग के लिए 30 जुलाई को गोरखपुर में होने वाली चेतावनी रैली की सफलता के लिए शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष व प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश शुक्ला ने कहा कि जब योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के सांसद थे, तो उन्होंने पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखा था। अब वह प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। इसलिए अब शिक्षकों, कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन योजना की बहाली का निर्णय लेना चाहिए। जिला महामंत्री हरिश्चंद्र मिश्र ने कहा कि पुरानी पेंशन नीति बहाल कराने के लिए गोरखपुर में 30 जुलाई को होने वाली चेतावनी रैली निर्णायक साबित होगी। बैठक को सुनील सिंह, रामप्रकाश पांडेय, सुरेश रावत, अविनाश शुक्ल, महेश रज्जक, राकेश मणि, दुर्गेश यादव, धर्मेंद्र गोंड, पयोदकांत मिश्र, मनोज सिंह, महेंद्र सिंह आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र तिवारी और संचालन अमिताभ त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर महेश कर्णधार, दिलीप सिंह, अशोक दुबे, बदरूज्जमा सिद्दीकी, जया तिवारी, कुमुद सिंह, अशोक गुप्त, मोना सिंह, संजय यादव, गौतमी, शैलेश, अनामिका शाही, रेनू राय, रश्मि जायसवाल, शशि बाला, आशा रानी, वंदना पांडेय, गौरव मद्धेशिया, प्रभात चतुर्वेदी, सुनील गुप्ता, राजीव चौबे, हरेंद्र यादव, कृष्णानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें