कप्तानगंज (कुशीनगर) । उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की कप्तानगंज तहसील इकाई ने मंगलवार को अपनी छह मांगों को लेकर तहसील परिसर में धरना दिया। उसके बाद लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इन लेखपालों ने अपनी सभी मांगों को शासन तक पहुंचाने का आग्रह किया।
तहसील अध्यक्ष मुकुट बिहारी की अगुवाई में लेखपाल कप्तानगंज तहसील में एकत्र हुए। उसके बाद धरना पर बैठ गए। लेखपालों की मांग थी कि प्रारंभिक वेतनमान ग्रेड बढ़ाया जाए, एसीपी विसंगतियां दूर की जाएं, राजस्व निरीक्षक के पदों पर सीधी भर्ती समाप्त करते हुए संशोधित राजस्व निरीक्षक नियमावली 2017 के तहत मंजूरी देते हुए लेखपालों को पदोन्नति के जरिए राजस्व निरीक्षक के समस्त पदों को भरा जाए , विशिष्ट परिस्थितियों में लेखपाल के निजी अनुरोध एवं प्रदेश के किसी भी जनपद में स्थानांतरण संबंधित लेखपाल सेवा नियमावली में संशोधन किया जाए, लैपटॉप और स्मार्टफोन उपलब्ध कराया जाए और एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त लेखपालों को प्रशिक्षण के समय सेवा शर्तों के अनुसार पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ प्रदान दिया जाए।
इस धरना में उपाध्यक्ष मिथिलेश गुप्ता, मंत्री अनिल मणि त्रिपाठी, संरक्षक शिवमुरारी लाल, विपिन मणि, सुरेंद्र गौतम, बुद्ध गौतम, हरिशंकर कुशवाहा, सुधीर गुप्ता, अजय राव, ओमप्रकाश पांडेय,, रामायण, सुनीता, शिवांगी, प्रतीक्षा गुप्ता, संजू, आशुतोष ,संगम आदि शामिल थे।