फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लेखपाल निलंबित, दो का वेतन रुका

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के लेखपालों के साथ एसडीएम कप्तानगंज ने बुधवार को बैठक की। इसमें राशन कार्ड सत्यापन में लापरवाही बरतने वाले लेखपालों का वेतन रोकने का निर्देश दिया, जबकि एक लेखपालों का कार्य क्षेत्र बदला। दो लेखपालों के निलंबन का आदेश दिया गया।
विज्ञापन

कप्तानगंज तहसील सभागार में हुई बैठक में राशन कार्ड सत्यापन समेत कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। एसडीएम त्रिभुवन ने शासन की ओर से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। राशन कार्ड सत्यापन में बार-बार मिल रही शिकायतों को देखते हुए एसडीएम ने लेखपाल अजय राव का कार्य क्षेत्र परिवर्तित करने का निर्देश दिया। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले लेखपाल शंभू शरण गुप्ता व हाशमी का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने वाले लेखपाल रमाशंकर गुप्ता व सुरेश प्रसाद को निलंबित कर दिया। एसडीएम ने राजस्व कार्य में लापरवाही बरतने व समयावधि के भीतर राशन कार्डों का सत्यापन नहीं करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें