फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालवाहन के नीचे दब कर पुत्री की मौत, पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सूरजनगर बाजार से रामकोला जाने वाली सड़क पर बृहस्पतिवार को एक मालवाहन पलट जाने से चालक घायल हो गया। दिन के करीब 11 बजे हुए इस हादसे में चालक की डेढ़ वर्षीय पुत्री की मौत हो गई।
विज्ञापन

नेबुआ नौंरगिया थाना क्षेत्र के ही जड़हा पुर्दिल गांव निवासी असरफ इस मालवाहन पर अपनी डेढ़ वर्षीय पुत्री खुशी को बैठाकर सूरजनगर चौराहे पर घुमाने लाया था। बच्ची को घुमाने के बाद दिन के करीब 11 बजे वह उसे घर छोड़ने जा रहा था। सूरजनगर बाजार से रामकोला जाने वाली सड़क पर स्थित एक घर के निकट मालवाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया, जिससे चालक असरफ (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना में उसकी मासूम बच्ची खुशी मालवाहन के नीचे दब गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने घायल चालक और बच्ची के शव को बाहर निकाला। घायल चालक का इलाज पडरौना में हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दुर्घटना के बारे में जानकारी लेने के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें