फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी सेटिंग के दौरान ही खराब हुई ईवीएम

Thu, 09 May 2019 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ईअीएम पर कैंडिडेट सेटिंग कर मत के लिए तैयारी का जायजा लेते ऑब्जर्वर । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। वेयर हाउस में सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक और रिटर्निंग आफिसर की मौजूदगी में बुधवार को मास्टर ट्रेनरों ने ईवीएम में प्रत्याशी सेटिंग शुरू की गई। विधानसभावार ईवीएम और वीवीपैट की सेटिंग के दौरान ही कई ईवीएम में खराबी आ गई। उसे बदलकर दूसरे मशीन में सेटिंग की गई।

विज्ञापन

भारी सुरक्षा और सामान्य प्रेक्षक राजा शेखर, पुलिस विभाग के प्रेक्षक मनीष अग्रवाल और डीएम की देखरेख में विधान सभावार सेटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई। विधानसभा वार लगाए गए काउंटर का निरीक्षण कर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कर लिए जाएंगे।
 

कहीं भी किसी स्तर पर चूक की कोई गुंजाइश नहीं होगी। इसके बाद मास्टर ट्रेनरों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में कंडिडेट सेटिंग के तरीके बताए। ईवीएम और वीपीपैट मशीनों को जोड़कर कंडिडेटों की सेंटिंग शुरू होते ही कुछ ईवीएम में खराबी आ गई और वे काम करना बंद कर दीं। उन्हें दूसरी मशीन से जोड़कर सेटिंग की गई। इस दौरान एसडीएम रामकेश यादव, लेखपाल योगेंद्र गुप्ता समेत कई अधिकारी, लेखपाल और अमीन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें