फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों की जबाजी पर जताई प्रसन्नता

Wed, 27 Feb 2019 11:49 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आतंकबादियों के विरुद्ध कार्रवाई से खुश खजूरी के लोगों ने ढोल नगाड़े की धुन पर नृत्य किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। भारतीय वायुसेना की ओर से पाकिस्तान में घुसकर की गई जवाबी कार्रवाई से हर तरफ खुशी का माहौल है। बुधवार को भी जिले के विभिन्न जगहों पर विजय जुलूस निकालकर लोगों ने पटाखें फोड़ अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान लोगों ने आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार से ठोस कदम उठाए जाने की मांग की। टीवी पर समाचार देख लोग पल-पल की जानकारी जुटा रहे थे।
विज्ञापन


तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को सभी राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर भारतीय वायुसेना की ओर से किए गए जवाबी कार्रवाई पर खुशी व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश की सुरक्षा को लेकर हम सभी सेना व सरकार के साथ है। आतंकवाद के समूल नाश के लिए भारत सरकार को कठोर निर्णय लेना पड़ेगा। इस दौरान सपा नेता त्रिभुवन जायसवाल, जाकिर हुसैन, पन्नालाल यादव, कांग्रेस नेता अमित कुमार बंटी, रेयाज अहमद, शैलेंद्र मद्घेशिया, बसपा नेता विश्वनाथ प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, राहुल सोनी, भोला श्रीवास्तव, त्रिलोकी गुप्ता, नीरज जायसवाल आदि मौजूद रहे।

जौरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार विशुनपुरा उपाध्याय गांव में बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप उपाध्याय की अगुवाई में लोगों ने दीप जलाकर शहीदों को नमन किया। लोगों ने कहा कि भारत के वीर सैनिकों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को सबक सिखाते हुए 40 शहीदों के बलिदान का बदला ले लिया है। इस दौरान नथुनी उपाध्याय, नीलेश उपाध्याय, आमोद उपाध्याय, ग्राम प्रधान बेचू प्रसाद, गजानंद उपाध्याय, नृपेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार रामपुर भाठ गांव के दिउलिहा टोला में भाजपा नेता फतेह बहादुर दूबे की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला। भारत माता के जयघोष के साथ कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान जितेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम दूबे, गोरख सिंह, अमरेश दूबे, कृष्णमुरारी दूबे, अमरेंद्र शर्मा, शिवबली गोड़, गौतम, शुभम, नितेश यादव, सत्यनारायण शर्मा आदि मौजूद रहे।

कोटवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के खजुरी बाजार में कई गांवों के लोगों ने विजय जुलूस निकाला। ढोल नगाड़े के साथ वंदे मातरम व भारत माता का जयघोष लगाते हुए लोगों ने बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान सतीश जायसवाल, अरविंद जायसवाल, आमोद त्रिगुणायक, अनिल मिश्रा, बृजेश शर्मा, अमरजीत, विवेक, गोलू गौड़, दीपेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।

तरयासुजान प्रतिनिधि के अनुसार भारतीय वायुसेना की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई पर जमसड़िया बाजार के लोगों ने पटाखें फोड़ खुशी का इजहार किया। इस दौरान लोगों ने शौर्य यात्रा भी निकाली। इस दौरान फैयाज खान, संजय, दिनेश, भरत वर्मा, पारस, ढोढ़ा, मनोज, पंकज, मदन, गड्डू, राजू, ओमप्रकाश, विजयी, रामाशीष, प्रमोद, सगीर, कादिर, दूधनाथ आदि मौजूद रहे।

पाकिस्तान में बमबारी के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
खड्डा। भारतीय वायु सेना की ओर से पाकिस्तान की सीमा में घुसकर बमबारी किए जाने के बाद बिहार और नेपाल को जोड़ने वाले एनएच 28बी पर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। खड्डा पुलिस सालिकपुर चौकी के पास हर आने जाने वाली वाहन और संदिग्ध लोगों की तलाशी ले रही है।

गंडक नदी पर बने पनियहवा पुल से होकर गुजरने वाले एनएच से बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल से होते हुए नेपाल तक जाया जाता है। यह इलाका काफी संवेदनशील माना जाता रहा है। नेपाल बार्डर पर एसएसबी के जवान तैनात हैं, लेकिन भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर इस इलाके में आया जाया जा सकता है।

इसे देखते हुए बिहार सीमा पर स्थापित खड्डा थाने की सालिकपुर पुलिस चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज राजेश कुमार व पुलिसकर्मी आने जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी कर रहे हैं। चौकी इंचार्ज ने बताया कि एसपी के निर्देश पर लगातार चेकिंग की जा रही है। यह सख्ती आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें