प्रबंधक के आश्वासन पर समाप्त हुआ विवाद
पडरौना। उदित नारायण पीजी कॉलेज में कॉलेज प्रशासन और छात्रसंघ नेताओं के बीच चल रहा विवाद बुधवार को प्रबंधक के आश्वासन पर समाप्त हो गया। इसके बाद कॉलेज में परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र का वितरण शुरू हुआ।
प्राचार्य डॉक्टर अयोध्या नाथ त्रिपाठी ने बताया कि विश्वविद्यालय के निर्देश पर कॉलेज में विद्यार्थियों का नामांकन आनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया के तहत लिया किया गया। इसमें विश्वविद्यालय ने आनलाइन नामांकन कराए विद्यार्थियों से कुछ रुपये रजिस्ट्रेशन के नाम पर कॉलेज से लिया है। मंगलवार को छात्रसंघ नेताओ ने प्रदर्शन कर विरोध किया। इसी मामले को लेकर बुधवार को छात्रनेताओं ने प्राचार्य से मिल कर लिए जा रहे शुल्क को छोड़ने की मांग की, लेकिन उन्होंने इसे नियम संगत बताते हुए छात्र नेताओं की मांगे मानने से इनकार कर दिया। उसके बाद छात्र नेताओं ने प्रबंधक आरपीएन सिंह से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया। प्रबंधक ने प्राचार्य से बात की और समस्या का निस्तारण किया। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष राजन सोनी, उपाध्यक्ष राम लखन यादव, रितेश दूबे, अंकुश जायसवाल, त्रिपुरारी, इकलाख अहमद, आकाश पांडेय, किशन कुशवाहा, नितेश राय, राहुल गुप्ता, राजेश, संदीप कुशवाहा आदि मौजूद रहे।