फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलवा चुंगी चौराहे से निकली सद्भावना यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली सद्भावना यात्रा
विज्ञापन

बिगड़ती कानून व्यवस्था को नहीं संभाल पा रही पुलिस : बजरंगी

पडरौना। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे बेलवा चुंगी चौराहे से सपा कार्यकर्ताओं ने सद्भावना यात्रा निकाली। यह यात्रा पूरे नगर का भ्रमण कर सुभाष चौक पर पहुंची। यहां पर कार्यकर्ताओं ने सभा का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिले में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, इस पर अंकुश लगाने में जिला प्रशासन नाकामयाब साबित हो रहा है।
विज्ञापन

सपा नेता बजरंगी यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने बेलवा चुंगी स्थित व्यायाम शाला से सद्भावना यात्रा निकाली। यह यात्रा भारतीय शिवाला, कसेरा टोली चौक, मेन बाजार, बैंक रोड, नौका टोला चुंगी, रामकोला रोड होते हुए सुभाष चौक पर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए बजरंगी यादव ने कहा कि जिले में आये दिन हत्या, लूट की घटनाएं हो रही हैं। बिगड़ती कानून व्यवस्था को पुलिस संभाल नहीं पा रही है। यही वजह है कि अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भय का माहौल कायम है, बेटियां शाम के वक्त घर से निकलने में परहेज कर रही हैं। पूर्ववर्ती सपा सरकार में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त थी, लेकिन भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। सभा का संचालन छात्र संघ उपाध्यक्ष रामलखन यादव ने किया। इस दौरान मुकेश पहलवान, यशोद पहलवान, मनोज, रामू पहलवान, शहाबुद्दीन अंसारी, परमातमा यादव, अजमुद्दीन, विक्की पटेल, कृष्णा, अशरफुल, निकेश, अरस्तू, चंदन, दिलीप, सूरज भारती, चुम्मन यादव, कैलाश यादव, बैजनाथ यादव, परवेज अली, मुहम्मद आजम, मोहम्मद आलम, राजन यादव, विशाल गुप्ता, फिरोज अंसारी, अनुराग, रवि सिंह, सौरभ सिंह, किशु यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें