फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम कार्यालय पर कर्मचारियों का धरना

Fri, 30 Nov 2018 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धरना देते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। पुरानी पेंशन बहाली समेत 13 सूत्री मांगे पूरी करने के लिए उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को डीएम कार्यालय पर धरना दिया। शासन पर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया। सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया गया। कर्मचारियों ने एक माह की मोहलत देते हुए सकारात्मक पहल नहीं होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में संघ से जुड़े कर्मचारी डीएम कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संघ की 13 सूत्री मांगों में से आठ मांगों पर ही राजस्व परिषद की तरफ से संस्तुति की गई है। शेष मांगों पर अभी तक शासन ने विचार नहीं किया है। इससे कर्मचारियों मेें नाराजगी है।
 

संरक्षक मोहन प्रसाद वर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति शासन हमेशा उदासीन बना रहता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संघ की मांगों पर एक महीने के भीतर सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया गया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।

 

धरने को प्रभुनंद उपाध्याय, अशोक कुुमार पाठक, बृजेश कुमार पाठक, राजकुमार पाठक, विनोद पासवान आदि ने संबोधित किया। इसके बाद संघ के तरफ से पुरानी पेंशन बहाल करने, डीएम कार्यालय का नाम मिनी सचिवालय रखने, लिपिक संवर्ग कर्मचारियों को नायब तहसीलदार के दस प्रतिशत पदों पर प्रोन्नति करने समेत 13 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम को देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

इस दौरान राकेश कुमार गौतम, राहुल चतुर्वेदी, जितेंद्र कुमार तिवारी, संजय कुमार श्रीवास्तव, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, गोपालनाथ तिवारी, आशीष दूबे, अशोक कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार, अतुल कुमार श्रीवास्तव, इश्तियाक अहमद, बृजेश कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें