फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फागिंग मशीन खरीदने में हुई घपलेबाजी का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। ग्राम सभाओं के लिए खरीदी गई फागिंग मशीन के मामले में हुई घपलेबाजी का मामला अब सीएम के पास जाएगा। क्षेत्र के ग्राम प्रधानों की शिकायत पर खड्डा विधायक ने पूरे प्रकरण से सीएम को अवगत कराने एवं जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

खड्डा ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज विभाग की तरफ से फागिंग मशीन भेजी गई है। बुधवार को कई ग्राम प्रधानों ने खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि एक सप्लायर को लाभ पहुंचाने के लिए अफसरों ने कई गुना महंगे दर पर मशीन खरीद ली है और अब ग्राम पंचायतों से इसका चेक काटने को कहा जा रहा है। प्रधान ने आरोप लगाया कि कार्रवाई के भय से ही वे लोग अफसरों की मनमानी को चुपचाप बर्दाश्त कर रहे हैं। एडीओ पंचायत खड्डा मैनेजर सिंह का कहना है कि वरिष्ठ अफसरों के निर्देश पर अब तक 53 ग्राम प्रधानों को मशीन भेजी जा चुकी है। इस संबंध में विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि मशीन खरीद का यह प्रकरण बेहद गंभीर है। सीएम को इसकी जानकारी देकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें