फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दौड़ प्रतियोगिता में 120 धावक चयनित

Mon, 25 Sep 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बुद्ध इंटर कॉलेज के स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता, चयनित प्रतिभागियों को मिलेगा सैन्य सेवा में चयन के लिए प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पकवा इनार। बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर के स्टेडियम में अखंड हिंद फौज की तरफ से रविवार को दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के 250 छात्रों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 120धावकों का चयन हुआ।
विज्ञापन



दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर किया। कहा कि अखंड हिंद फौज की तरफ से छात्रों की दौड़ प्रतियोगिता कराकर उन्हें सैन्य सेवा के लिए तैयार करना सराहनीय पहल है। अखंड हिंद फौज विभाग के कमांडर धीरज पटेल ने कहा कि दौड़ में चयनित छात्रों को शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास के लिए साप्ताहिक परेड कराया जाएगा। साथ ही उन्हें सैन्य सेवा में भर्ती के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान नगर प्रचारक अंचल, डाॅ. संजय कुमार सिंह, चिंता मणि प्रांशु, सुरेश प्रसाद गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें