- सोमवार को भी पुलिस विभाग चलाएगा अभियान
कुशीनगर। पुलिस महानिदेशक के आदेश पर रविवार को जिले में 48 घंटे का वृहद अभियान चलाया गया। इसमें वांछित, वारंटी, गैंगस्टर और जिला बदर किए गए अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। इस दिन कुल 21 वांछित, 132 वारंटी सहित कुल 163 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पहले दिन पडरौना कोतवाली की पुलिस ने शाम तक 20 वारंटियों को गिरफ्तार किया। रामकोला थाने की पुलिस ने 10, हाटा कोतवाली की पुलिस ने भी 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इस तरह जिले भर के थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में वारंटियों और वांछितों छो गिरफ्तार किया।