फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आग से 12 रिहायशी झोपड़ियां राख, अफरा-तफरी

Sat, 29 Mar 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। रामकोला थाना क्षेत्र के गांव रोआरी में शुक्रवार को दिन के करीब चार बजे किसी वजह से आग लग गई। इससे गांव के 12 लोगों की झोपड़ी जल कर नष्ट हो गई। इन झोपड़ियों में रखा सारा सामान जलने के साथ 17 बकरियां गंभीर रूप से झुलस गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर आई फायर ब्रिगेड पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पाया गया। गांव में पहुंचे हलका लेखपाल ने सर्वेकर क्षति का आंकड़ा तहसील को भेजने की बात कही।
विज्ञापन

रोआरी में शुक्रवार को दिन के करीब चार बजे हरिजन बस्ती में आग की लपटे उठने लगीं। तेज पछुआ हवा होने के नाते देखते ही देखते आग ने बिकराल रूप लेकर गांव के कैलाश, बिहारी, लालजी, नेबूलाल, विरेंद्र, सुरेंद्र, लक्ष्मी, धर्मेंद्र, इंदू, चौधरी और सीमा देवी समेत 12 लोगों की झोपड़ी को आग ने अपने आगोश में ले लिया। देखते देखते झोपड़ियां और उसमें रखा कपड़ा, अनाज, चौकी, चारपाई आदि जलकर नष्ट हो गया। आग की चपेट में आने से इंदू देवी की 10 और विरेंद्र की पांच बकरियां उसमें रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर करीब आधे घंटे बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल पवन वर्मा ने आगलगी से हुई क्षति का आलन कर आंकलन रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें