गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के समउर-पटहेरिया मार्ग पर बिहार बुजुर्ग गांव के समीप एक ईंट-भट्टे पर मजदूरोें को रहने के लिए बनाई गई झोपड़ी में करीब 12 फीट का लंबा अजगर दिखा। इसके बाद झोपड़ी की सफाई कर रहे मजदूर भाग खड़े हुए। मौके पर पहुंचे लोगों ने लाठी-डंडे की मदद से अजगर को किसी तरह झोपड़ी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दिया।
ईंट-भट्ठे अब चालू होने वाले हैं। इसलिए भट्ठा मालिक अब मजदूरों को बुलाना शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को दोपहर में क्षेत्र के बिहार बुजुर्ग गांव में स्थित एक ईंट भट्टे पर आए झारखंड के मजदूरों के रहने के लिए पहले से बनी झोपड़ी की सफाई करने जैसे ही वह अंदर घुसे तो अजगर देखकर शोर मचाते हुए भाग खड़े हुए।
मौके पर पहुंचे कुछ साहसी लोगों ने अजगर को किसी तरह पकड़कर झोपड़ी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे देखने के लिए भीड़ जुट गई। लोगों ने वन विभाग को सूचित कर दिया है।