फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बंधन में बंधे 12 जोड़े

Sun, 30 Apr 2017 11:30 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
शादी के बंधन में बंधे 12 जोड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फाजिलनगर। रविवार को फाजिलनगर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 12 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। नवदंपति को गृहस्थी के सामान के साथ विदा किया गया। जनहित सेवा समिति फाजिलनगर की ओर से पांचवे वर्ष आयोजित इस समारोह में गरीब परिवारों के 12 युवक-युवतियों का सामूहिक विवाह कराया गया। हिंदू रीति रिवाज से हुए इस विवाह में काफी संख्या में गणमान्य लोगों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि इस तरह का आयोजन दहेज प्रथा पर कुठाराघात है। आने वाले समय में इस तरह के सामूहिक विवाह समारोह से समाज के बहुत से गरीब परिवार लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
इस समारोह में विजय प्रसाद संग किशोरी निवासी सपहां व बतरौली, शिवशंकर के साथ अनीता, मुकेश के साथ रेखा, राजेश संग रंजना, अंगद संग निर्मला, राहुल के साथ कुसुम, राजेश के साथ प्रिया, छोटेलाल के साथ लक्ष्मीना, जितेंद्र के साथ पिंकी, मुन्ना के साथ प्रियंका, सोनू के साथ रागिनी और सुजीत के साथ सुगांती का विवाह संपन्न हुआ। उन्हें गृहस्थी के सभी सामान देकर विदा किया गया। इस दौरान आयोजन समिति के डॉ. कमलेश शाही, पुरुषोत्तम गुप्ता, राजकिशोर राव, हियुवा नेता संतोष बरनवाल, नागेंद्र गुप्ता, मीडिया प्रभारी राधेश्याम मद्धेशिया, अर्जुन बरनवाल, सुभाष गुप्ता, व्यवसायी विनय बरनवाल, अमिताभ मिश्रा, विवेक कुशवाहा, भाजपा नेता रामजी कुशवाहा, विजय मिश्रा आदि मौजूद थे। मैतुल व मनीष गौतम की टीम ने स्वागत गीत और अन्य गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें