फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खड्डा रेलवे स्टेशन से 118 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

Mon, 26 May 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड के खड्डा स्टेशन पर जीआरपी ने लावारिस हालत में 118 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया। पुलिस बरामद शराब को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक परमेश्वर कुमार ने बताया कि रेल संपत्ति सुरक्षा ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार गुप्ता और कांस्टेबल ओमवीर यादव रेलवे स्टेशन खड्डा परिसर की जांच पड़ताल कर रहे थे। उसी दौरान प्लेटफाॅर्म नंबर दो के पूर्वी छोर पर लावारिस हालत में एक स्लेटी कलर का ट्रॉली बैग मिला। उसके बारे में उन्होंने स्टेशन पर मौजूद अगल-बगल के यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने बैग को अपना नहीं बताया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे कब्जे में लेकर कप्तानगंज रेलवे थाना लाए, जहां उसकी जांच करने पर उसमें से 118 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। रेलवे पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें