फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जगरुकता

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता के लिए बनाई मानव शृंखला
विज्ञापन

चिरगोड़ा और बलकुड़िया न्याय पंचायत के स्कूली बच्चों ने भाग लिया

जटहां बाजार। चिरगोड़ा और बलकुड़िया न्याय पंचायत के विद्यालयों की तरफ से बृहस्पतिवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने मानव शृंखला बनाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
बीएसए अरुण कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की की मजबूती के लिए हमें स्वस्थ मानसिकता के साथ मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। तहसीलदार संजय कुमार ने कहा कि मतदान के दौरान होने वाली घटनाओं से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। इसलिए निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इसके बाद बीआरसी विशुनपुरा से बलकुड़िया और चिरगोड़ा न्याय पंचायत स्तर के किसान इंटर कॉलेज, एनडी पब्लिक स्कूल, समाज कल्याण इंटरमीडिएट कॉलेज खेसिया, नेहरू इंटर कालेज मंसाछापर, समाज कल्याण लघु माध्यमिक विद्यालय खेसिया, आस्था पब्लिक स्कूल समेत सभी प्राथमिक और जूनियर स्कूल के बच्चों ने ‘सारे कार्य छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, पहले करें मतदान, फिर करें मतदान’ आदि नारे लगाते हुए मानव शृंखला बनाकर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बीईओ एसएन प्रजापति, एबीआरसी सत्यजीत द्विवेदी, अजय कुमार शुक्ला, दुर्गेश त्रिपाठी, राजीव उपाध्याय, एनपीआरसी नसीम हिंदुस्तानी, ब्रह्मानंद चौधरी, मुसाहेब अली, देवदत्त सिंह, संतोष राय, मुहम्मद नसरूल्लाह, प्रमोद यादव, ओमप्रकाश यादव, रमायन यादव, राजेश कुमार, राजेेेश शर्मा, प्रमेंद्र गिरी, दिनेंद्र सिंह, सत्यम, राजन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें